राजस्थान में शख्स ने की 3 वर्षीय बेटे की हत्या, दफनाने के लिए घर में खोद रखा था गड्ढा

डूंगरपुर (राजस्थान) में शुक्रवार देर रात एक शख्स ने अपने 3 वर्षीय बेटे की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। रिपोर्ट्स के अनुसार, शख्स के 5 बच्चों में से मृतक सबसे छोटा बेटा था और शख्स ने शव को दफनाने के लिए घर के अंदर गड्ढा खोद रखा था। पुलिस ने आरोपी शख्स को हिरासत में ले लिया है।

Load More