राजस्थान में प्रेमिका की सगाई कहीं और होने से परेशान शख्स ने खुद को डेटोनेटर से उड़ाया
उदयपुर (राजस्थान) में रविवार देर रात एक युवक ने प्रेमिका के घर के पास कथित तौर पर शरीर पर डेटोनेटर बांधकर खुद को उड़ा लिया। पुलिस ने बताया कि शख्स अपनी प्रेमिका की किसी और के साथ सगाई होने के चलते परेशान था। बकौल पुलिस, मृतक के परिजन ने युवती के परिजन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया है।