राजस्थान में शख्स ने चाकू की नोक पर किया 17 वर्षीय लड़की का रेप, बनाया अश्लील वीडियो
बाड़मेर (राजस्थान) में एक शख्स द्वारा चाकू की नोक पर 17 वर्षीय लड़की का रेप करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिवार की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो ऐक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि शख्स ने उसका अश्लील वीडियो भी बनाया।