राजस्थान में शख्स ने 'तू डायन है, तुझमें भूत घुस गए हैं' कहकर पत्नी को गर्म चिमटे से दागा
चूरू (राजस्थान) में एक शख्स द्वारा अपनी 28 वर्षीय पत्नी को गर्म चिमटे से दागने के बाद घर से निकालने का मामला सामने आया है। महिला ने बताया, "पति शराब पीकर मारपीट करता है...हमेशा कहता रहता है कि तू डायन है, तुझमें भूत घुस गए हैं।" महिला की 11 वर्ष पहले आरोपी से शादी हुई थी।