राजस्थान में शख्स ने दोस्त की पत्थर से वार कर की हत्या, शव को 2 किमी दूर ले जाकर दफनाया
अलवर (राजस्थान) में 31 जुलाई को प्रदीप नामक शख्स की हत्या के आरोप में उसका दोस्त रामू हलवाई गिरफ्तार हुआ है। रामू ने बताया कि शराब पीने के दौरान हुए विवाद में उसने प्रदीप की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी थी। बकौल रामू, उसने शव को बाइक पर 2 किलोमीटर दूर ले जाकर गड्ढा खोदकर गाड़ दिया।