राजस्थान में शख्स ने पत्नी को निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया, सीएम ने दिए कार्रवाई के निर्देश
प्रतापगढ़ (राजस्थान) में एक शख्स द्वारा अपनी पत्नी (21) को निर्वस्त्र कर गांव में घुमाने का वीडियो सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, महिला को गांव का एक युवक भगाकर ले गया था जिसके बाद ससुरालवालों ने उसे पकड़कर नग्न कर गांव में घुमाया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट किया, "इस मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।"