राजस्थान में शख्स ने प्रेमिका के साथ बांध में कूदकर की आत्महत्या
भीलवाड़ा (राजस्थान) में नरेश भील नामक वनकर्मी ने अपनी प्रेमिका के साथ बांध में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली है।
बकौल रिपोर्ट्स, मंगलवार दोपहर से लापता दोनों प्रेमी शादीशुदा थे व उनके दो-दो बच्चे थे। आत्महत्या से पहले नरेश ने अपने एक दोस्त से फोन पर कहा था, "ज़िंदगी से मन भर गया है। अब हम नहीं मिलेंगे, अलविदा दोस्त।"