राजस्थान में शख्स ने भाई की करवाई हत्या, ऐक्सीडेंट दिखाने के लिए शव को सड़क पर छोड़ा
जयपुर (राजस्थान) में छोटे भाई कृष्ण मोहन (30) की सुपारी देकर हत्या करवाने के मामले में उसका भाई (32) व एक दोस्त गिरफ्तार हुआ है। मोहन की गाड़ी से कुचलकर हत्या करवाने के बाद ऐक्सीडेंट दिखाने के लिए उसके शव को सड़क पर छोड़ दिया गया था। आरोपी भाई ने कहा कि मोहन नशे का आदी हो गया था।