राजस्थान में शख्स ने महिला को मारे कई थप्पड़, एसी यूनिट की गर्म हवा को लेकर हुआ था विवाद
जोधपुर (राजस्थान) में शनिवार को एक शख्स ने अपने घर के सामने रहने वाली एक महिला के बाल खींचे व उसे कई थप्पड़ मारे जिसका वीडियो सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, महिला के घर पर लगी एसी की आउटर यूनिट से आने वाली गर्म हवा को लेकर दोनों में विवाद हुआ था। पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने शिकायत की है।