राजस्थान में शख्स ने सो रही पत्नी को चाकू से मारकर गंभीर रूप से किया घायल, आईसीयू में भर्ती
झालावाड़ (राजस्थान) में रविवार को एक शख्स ने सो रही अपनी पत्नी पर चाकू से कई वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया जिसके बाद महिला को आईसीयू में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि शख्स ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी पत्नी पर चाकू से वार किया था। घटना के बाद से आरोपी फरार है।