राजस्थान में शख्स ने हथौड़े से की पत्नी व दो बेटियों की हत्या, शवों को कमरे में बंद कर भागा
जयपुर (राजस्थान) में एक शख्स हथौड़े से वार कर 32-वर्षीय पत्नी और 6 व 11 वर्षीय बेटियों की हत्या करने के बाद शवों को कमरे में बंद कर भाग गया। बकौल पुलिस, फतेहपुर (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला आरोपी किराए पर रहता था और उस पर ₹2 लाख का कर्ज़ था। पड़ोसियों की सूचना पर उसे गिरफ्तार किया गया है।