राजस्थान में शराब कारोबारी की गोली मारकर हत्या किए जाने का सीसीटीवी फुटेज आया सामने
सांचौर (राजस्थान) में 3 बदमाशों द्वारा 45 वर्षीय शराब कारोबारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या किए जाने का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। पुलिस ने बताया कि बदमाशों ने कारोबारी की स्कॉर्पियो कार को ओवरटेक कर रोका था। बकौल पुलिस, घटना सोमवार शाम की है व हमले के वक्त कारोबारी के साथ कार में उनका भांजा भी मौजूद था।