राजस्थान में शराब के नशे में बच्चों को पढ़ाने पहुंचा शिक्षक, वीडियो वायरल होने पर हुआ सस्पेंड
झुंझुनू (राजस्थान) में शराब के नशे में धुत होकर बच्चों को पढ़ाने पहुंचे सरकारी स्कूल के एक शिक्षक का वीडियो वायरल हो रहा है। बकौल रिपोर्ट्स, शिक्षक के अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर हंगामा करने पर बच्चों के अभिभावकों ने उसे क्लासरूम में बंद कर दिया था। मामले में ज़िला शिक्षा अधिकारी ने आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया है।