राजस्थान में शादी करने के लिए हेलीकॉप्टर से पहुंचा दूल्हा, देखने के लिए उमड़ी भीड़
दौसा (राजस्थान) के चुरखेड़ा गांव में शुक्रवार को एक दूल्हा शादी करने के लिए हेलीकॉप्टर से पहुंचा जिसे देखने के लिए हेलीपैड के आसपास ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस दौरान प्रदेश सरकार में मंत्री व स्थानीय विधायक मुरारी लाल मीना ने दूल्हे का स्वागत किया। वहीं, शनिवार को दूल्हा और दुल्हन की हेलीकॉप्टर से विदाई हुई।