राजस्थान में शादी के 20 दिन बाद 23 वर्षीय युवक की बस से गिरकर हुई मौत
राजस्थान के बाड़मेर ज़िले के खेमराज नामक 23 वर्षीय युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। बकौल रिपोर्ट्स, घर लौटते समय बस सवार युवक अचानक बस से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, युवक की 20 दिन पहले शादी हुई थी।