राजस्थान में शादी के बाद ससुराल पहुंचने से पहले सड़क हादसे में दुल्हन की हुई मौत, दूल्हा घायल
सीकर (राजस्थान) में शादी के बाद विदा होकर बुधवार सुबह ससुराल जा रही दुल्हन की सड़क हादसे में मौत हो गई जबकि दूल्हा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि सुबह करीब 8 बजे नैशनल हाईवे पर नवविवाहित जोड़े की गाड़ी डंपर से टकरा गई थी। घायल दूल्हे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।