राजस्थान में शादी समारोह से लौट रहे लोगों की वैन को ट्रक ने मारी टक्कर, 9 लोगों की हुई मौत
झालावाड़ (राजस्थान) में रविवार तड़के एक बेकाबू ट्रक ने वैन को टक्कर मार दी जिससे 9 लोगों की मौत हो गई व एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। बकौल रिपोर्ट्स, हादसे में मरने वाले सभी लोग वैन में सवार थे और वे मध्य प्रदेश के शादी समारोह से लौट रहे थे। ट्रक के चालक को हिरासत में लिया गया है।