राजस्थान में शासन व्यवस्था नदारद है: प्रतापगढ़ में महिला को निर्वस्त्र घुमाने को लेकर नड्डा
प्रतापगढ़ (राजस्थान) में एक शख्स द्वारा अपनी पत्नी को निर्वस्त्र कर घुमाए जाने का वीडियो सामने आने के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "वीडियो हैरान करने वाला है। इससे बुरी बात यह है कि राजस्थान में शासन व्यवस्था पूरी तरह नदारद है और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने झगड़े निपटाने में व्यस्त हैं।"