राजस्थान में शाह ने कहा- ओल्ड पेंशन स्कीम को लेकर हमने कमिटी बनाई; गहलोत ने दी प्रतिक्रिया
राजस्थान में गुरुवार को चुनाव प्रचार के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "हमने ओल्ड पेंशन स्कीम (ओपीएस) को लेकर कमिटी बनाई है।" इसे लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, "कांग्रेस कहती है, ओपीएस की गारंटी और बीजेपी कहती है कमिटी...यही फर्क है दोनों में।" उन्होंने कहा, "हमने ओपीएस लागू किया है...अब कानून बनाकर इसे स्थाई कर देंगे।"