राजस्थान में शिक्षक ने 5 वर्षीय बच्ची का तोड़ा हाथ, शिक्षा मंत्री बोले- होगी सख्त कार्रवाई

कोटा (राजस्थान) के एक सरकारी स्कूल में शिक्षक द्वारा 5 वर्षीय बच्ची को ज़मीन पर पटककर उसका हाथ तोड़े जाने का मामला सामने आया है। मामले में बच्ची के पिता द्वारा शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद शिक्षक को हिरासत में लिया गया है। राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा है, "शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।"

Load More