राजस्थान में शिक्षक भर्ती पेपर लीक मामले में 3 शिक्षक समेत 4 सरकारी कर्मचारी हुए निलंबित

राजस्थान सरकार ने सेकेंड ग्रेड शिक्षक भर्ती के पेपर लीक मामले में तीन शिक्षकों सहित चार सरकारी कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। शिक्षा मंत्री बी.डी. कल्ला ने बताया कि मामले में गिरफ्तार 46 छात्रों को राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित किसी भी परीक्षा में भाग लेने से वंचित कर दिया गया है। सभी आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं।

Load More