राजस्थान में शिव बारात के दौरान करंट लगने से 15 बच्चे झुलसे, 2 की हालत गंभीर
कोटा (राजस्थान) में शिवरात्रि के मौके पर निकाली गई शिव बारात के दौरान करंट लगने से करीब 15 बच्चे झुलस गए जिनमें से 2 की हालत गंभीर है। दरअसल, बच्चों के हाथ में धार्मिक झंडे थे जो हाई टेंशन लाइन से टकरा गए। जहां से बारात गुज़र रही थी, वहां पानी फैला हुआ था जिससे करंट तेज़ी से फैल गया।