राजस्थान में शुरू हुआ भारत और सऊदी अरब का संयुक्त सैन्य अभ्यास 'सदा तनसीक'
राजस्थान के महाजन में सोमवार से भारत और सऊदी अरब का संयुक्त सैन्य अभ्यास 'सदा तनसीक' शुरू हुआ। यह युद्धाभ्यास 10 फरवरी तक चलेगा जिसमें सऊदी अरब के 45 रक्षाकर्मी और भारतीय सेना के 45 सैन्यकर्मी शामिल हैं। इस संयुक्त अभ्यास का उद्देश्य अर्ध-रेगिस्तानी इलाके में संयुक्त अभियानों के लिए दोनों देशों के सैनिकों को प्रशिक्षित करना है।