राजस्थान में शुरू हुई सीएनजी से संचालित देश की 'पहली' टॉय ट्रेन
उदयपुर (राजस्थान) के गुलाब बाग में कई वर्षों बाद टॉय ट्रेन की शुरुआत की गई जिसका नाम महाराणा प्रताप एक्सप्रेस ट्रेन रखा गया है। टॉय ट्रेन के इंजीनियर अनिरुद्ध सिंह नाथावत ने बताया, "यह सीएनजी से संचालित देश की पहली टॉय ट्रेन है...जो एकसाथ काफी यात्रियों को ले जा सकेगी।" पर्यटक ₹25/₹50 में इस टॉय ट्रेन की सवारी कर सकेंगे।