राजस्थान में शुरू होगी जातिगत जनगणना, 21% से बढ़ाकर 27% करेंगे ओबीसी आरक्षण: गहलोत
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को कहा, "हम चाहेंगे कि राजस्थान में भी जातिगत जनगणना शुरू हो, जिसका जितना हक है वो उसको मिले।" उन्होंने कहा, "राजस्थान में वर्तमान में जारी अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए 21% आरक्षण के साथ 6% अतिरिक्त आरक्षण दिया जाएगा जो ओबीसी की अति पिछड़ी जातियों के लिए रिज़र्व होगा।"