राजस्थान में शॉपिंग कर लौट रहे कार सवार एक ही परिवार के 5 लोगों की सड़क दुर्घटना में हुई मौत
जोधपुर (राजस्थान) में फलोदी-बीकानेर हाईवे पर शुक्रवार को एक कार व टैंकर के बीच हुई ज़ोरदार टक्कर में कार सवार एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि कार सवार सभी लोग फालोदी से शादी के लिए शॉपिंग कर अपने गांव जांबा लौट रहे थे।