राजस्थान में सचिन पायलट ने रखीं 3 मांगें, कहा- माह के अंत तक पूरी न होने पर आंदोलन करूंगा

राजस्थान में कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने अपनी ही पार्टी की सरकार के सामने 3 मांगें रखी हैं। उन्होंने कहा, "राजस्‍थान लोकसेवा आयोग का पुनर्गठन हो, पेपर लीक से प्रभावित बच्चों को मुआवज़ा मिले व वसुंधरा राजे के खिलाफ लगे आरोपों की उच्‍चस्‍तरीय जांच हो।" बकौल पायलट, इस महीने के अंत तक मांगें पूरी न होने पर वह आंदोलन करेंगे।

Load More