राजस्थान में सड़क हादसे में जान गंवा चुके बीजेपी कार्यकर्ता के घर पहुंचीं वसुंधरा, जताया शोक
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सड़क दुर्घटना में जान गंवा चुके बीजेपी कार्यकर्ता मोरपाल गुर्जर के घर पहुंचकर परिवार से मुलाकात की और शोक जताया। उन्होंने ट्वीट किया, "ऐसा लगा मानो कोई अपना बिछड़ गया हो।" उन्होंने कहा, "मोरपाल के बच्चों की पढ़ाई व शादी की ज़िम्मेदारी मेरी है और उनके बेटे को रोज़गार के अवसर उपलब्ध कराएंगे।"