राजस्थान में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले 7 दोस्तों की एक साथ निकली शव यात्रा
झालावाड़ (राजस्थान) में रविवार तड़के सड़क हादसे में जान गंवाने वाले 9 लोगों में शामिल एक ही गांव के 7 दोस्तों की एक साथ शव यात्रा निकाली गई जिसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए। सभी मृतक वैन में सवार थे। वे जब एमपी के एक शादी समारोह से लौट रहे थे तब उनकी वैन को बेकाबू ट्रक ने टक्कर मारी थी।