राजस्थान में सड़कों से जुड़ेंगे 250 से अधिक आबादी वाले आदिवासी क्षेत्र के गांव
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आदिवासी और मरुस्थलीय क्षेत्रों में 2011 के बाद घोषित किए गए 250 से अधिक आबादी वाले राजस्व गांवों को पक्की सड़कों से जोड़ने की मंज़ूरी दी है। राजस्थान सरकार के मुताबिक, इससे जुड़ी परियोजनाओं के लिए ₹135.62 करोड़ की मंज़ूरी मिली है। गौरतलब है, 2023-24 के बजट में गहलोत ने इसकी घोषणा की थी।