राजस्थान में सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला वायुसेना के सार्जेंट की पत्नी का शव
जोधपुर (राजस्थान) में शनिवार को सरकारी आवास में वायुसेना के एक सार्जेंट की 23 वर्षीय पत्नी का शव फंदे से लटका मिला। सार्जेंट के अनुसार, शराब पीने की बात को लेकर कुछ दिनों से झगड़ा चल रहा था और शनिवार को भी इसी बात पर उनमें विवाद हुआ था। पुलिस के अनुसार, मार्च 2021 में दंपति की शादी हुई थी।