राजस्थान में 16 वर्षीय लड़की ने की आत्महत्या, पिछले साल सरकारी स्कूल के टीचर ने किया था रेप
जालौर (राजस्थान) में 16-वर्षीय रेप पीड़िता ने चुन्नी का फंदा लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है। अक्टूबर 2023 में सरकारी स्कूल के टीचर ने उसका अपहरण कर रेप किया था। लड़की 11वीं कक्षा में पढ़ रही थी और उसके परिजन के मुताबिक, घटना के बाद से वह व्यथित थी और पिछले दो महीने से सदमे में थी।