राजस्थान में सरकारी स्कूल के वाइस प्रिंसिपल ने चलती कार में छात्रा से की अश्लील हरकत
झुंझुनूं (राजस्थान) में सरकारी स्कूल के वाइस प्रिंसिपल द्वारा चलती कार में 12वीं कक्षा की छात्रा से अश्लील हरकत किए जाने का मामला सामने आया है। छात्रा ने मामले में केस दर्ज कराया जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। छात्रा के अनुसार, वाइस प्रिंसिपल ने गुरुवार को लिफ्ट देने के बहाने छात्रा को कार में बैठाया था।