राजस्थान में सरकारी स्कूल में छात्रों पर धर्म परिवर्तन का बनाया गया दबाव, 2 शिक्षक निलंबित
कोटा (राजस्थान) के एक सरकारी स्कूल में छात्रों पर धर्मांतरण के लिए दबाव बनाने की शिकायत मिलने के बाद 2 शिक्षकों को निलंबित किया गया है। मामले में अभिभावकों ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को ज्ञापन देते हुए आरोप लगाया था कि शिक्षक छात्रों को जबरन नमाज़ पढ़ाते हैं और मना करने पर भविष्य खराब करने की धमकी देते हैं।