राजस्थान में सरपंच को थाने ले जा रही पुलिस की गाड़ियों को विधायक ने रोका, एसीपी से की बहस
जोधपुर (राजस्थान) में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के खिलाफ नारेबाज़ी को लेकर मामला दर्ज किए जाने के बाद गुरुवार रात को पुलिस जवाहर नगर पहुंची। इस दौरान एक सरपंच को पकड़कर थाने ले जाते समय विधायक बाबूसिंह राठौड़ ने रास्ते में पुलिस की गाड़ियों को रुकवा दिया। विधायक की एक एसीपी से हुई बहस का वीडियो सामने आया है।