राजस्थान में सहायक अभियोजन अधिकारी के पदों पर निकली भर्ती
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सहायक अभियोजन अधिकारी के 181 पदों पर भर्ती निकाली है। इस पद के लिए अभ्यर्थी 14 मार्च से 12 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए इच्छुक अभ्यर्थियों की आयु सीमा 1 जनवरी, 2025 तक 21 वर्ष व अधिकतम 40 वर्ष से कम होनी चाहिए। प्रतियोगी परीक्षा 2 चरणों में आयोजित की जाएगी।