राजस्थान में साधु वेशधारी वृद्ध समेत 3 लोगों ने विदेशी पर्यटक का बैग किया चोरी
पुष्कर (राजस्थान) में एक साधु वेशधारी वृद्ध समेत 3 लोगों ने मिलकर एक विदेशी पर्यटक का बैग चोरी कर लिया है जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। दरअसल, साधु व एक अन्य युवक ने पर्यटक की जैकेट पर गंदगी लगी होने की बात कही और जब पर्यटक बैग रखकर जैकेट देखने लगा तो तीसरे युवक ने उसका बैग चुरा लिया।