राजस्थान में सिलिंडर चुराते पकड़े गए चोर को लोगों ने खंभे से बांधकर पीटा, पहनाई जूते की माला
भीलवाड़ा (राजस्थान) में एक गैस गोदाम से सिलिंडर चुराते हुए रंगेहाथ पकड़े गए चोर को लोगों द्वारा खंभे से बांधकर बुरी तरह पीटने का मामला सामने आया है। घटना के एक वीडियो में लोग चोर के कपड़े फाड़कर उसके चेहरे पर कीचड़ लगाते और उसे जूते की माला पहनाते नज़र आए। बकौल पुलिस, मामले की जांच की जा रही है।