राजस्थान में सीआईएसएफ की तर्ज पर होगा राजस्थान औद्योगिक सुरक्षा बल का गठन
राजस्थान की औद्योगिक इकाइयों को सुरक्षा देने के लिए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की तर्ज पर राजस्थान औद्योगिक सुरक्षा बल (आरआईएसएफ) का गठन किया जाएगा। राजस्थान औद्योगिक सुरक्षा बल में 3 बटालियन होंगी जिनका मुख्यालय भिवाड़ी, चित्तौड़गढ़ और बालोतरा में होगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने तीनों बटालियन के लिए कुल 3,072 नई भर्तियों के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है।