राजस्थान में सीएम आवास घेरने जा रहे यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

राजस्थान में बुधवार को राजीव गांधी युवा मित्रों को फिर से रोज़गार देने और किसानों की मांगों को लेकर जयपुर में मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने जा रहे यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। वहीं, बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए पुलिस ने वॉटर कैनन का भी इस्तेमाल किया।

Load More