राजस्थान में सीएम पद की दावेदारी के बीच कई बीजेपी विधायकों ने वसुंधरा राजे से की मुलाकात
राजस्थान में बीजेपी के कई विधायकों ने रविवार को जयपुर में पूर्व मुख्यमंत्री व बीजेपी विधायक वसुंधरा राजे से उनके आवास पर मुलाकात की। गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के 7 दिन बाद भी प्रदेश के नए मुख्यमंत्री का नाम अब तक सामने नहीं आया है और राजे को मुख्यमंत्री पद का दावेदार माना जा रहा है।