राजस्थान में सुदर्शन सिंह के टिकट लौटाने के बाद कांग्रेस ने 2 लोकसभा सीटों पर बदले प्रत्याशी
लोकसभा चुनाव-2024 में राजस्थान की राजसमंद लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सुदर्शन सिंह रावत के टिकट लौटाने के बाद पार्टी ने 2 सीटों पर प्रत्याशी बदले हैं। कांग्रेस द्वारा जारी की गई नई सूची में अब राजसमंद लोकसभा सीट से दामोदर गुर्जर को प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं, भीलवाड़ा लोकसभा सीट से कांग्रेस ने सीपी जोशी को प्रत्याशी बनाया है।