राजस्थान में सुहागरात पर ₹3 लाख कैश व ज़ेवरात लेकर छत से कूदकर भागी दुल्हन
राजस्थान के बाड़मेर से एक दुल्हन द्वारा सुहागरात पर ही ससुराल से ₹3 लाख कैश व ज़ेवरात लेकर भागने का मामला सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, दुल्हन ने पहले छत से बिस्तर को नीचे फेंका व फिर उस पर कूदकर फरार हो गई और आलमारी का ताला भी टूटा था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।