राजस्थान में सोशल मीडिया पर मिली युवती से मिलने होटल पहुंचा शख्स, बंधक बनाकर लूटे गए ₹9 लाख
भीलवाड़ा (राजस्थान) में एक नगरपालिका के पार्षद व पेट्रोल पंप व्यवसायी को हनीट्रैप में फंसाने का मामला सामने आया है। व्यवसायी ने पुलिस को बताया कि सोशल मीडिया पर मिली एक युवती ने उसे मिलने के लिए होटल बुलाया था जहां पहले से मौजूद उसके साथियों ने व्यवसायी को बंधक बना लिया और मोबाइल से ₹9 लाख ट्रांसफर करवा लिए।