राजस्थान में स्कूल लेक्चरर ने डमी अभ्यर्थी बनकर दिया आरपीएससी का पेपर, लिए थे ₹10 लाख
एसओजी ने आरपीएससी की स्कूल व्याख्याता प्रतियोगी परीक्षा-2022 में डमी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा देने वाले जालोर (राजस्थान) निवासी एक सरकारी स्कूल के लेक्चरर को गिरफ्तार किया है। बकौल पुलिस, काउंसलिंग में अभ्यर्थी की तस्वीर व हस्ताक्षर अलग-अलग मिलने पर इसका खुलासा हुआ था। बकौल एसओजी, शिक्षक ने डमी अभ्यर्थी बनने के बदले ₹10 लाख लेने की बात स्वीकार की है।