राजस्थान में स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश अब 25 जून तक रहेगा, 26 जून से दोबारा खुलेंगे स्कूल
राजस्थान के माध्यमिक शिक्षा विभाग के निदेशक काना राम ने बताया है कि प्रदेश में शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले सभी स्कूलों का ग्रीष्मकालीन अवकाश 23 जून के बजाय 25 जून तक रहेगा और सभी स्कूल 26 जून से दोबारा खुल जाएंगे। उन्होंने आगे बताया कि प्रवेशोत्सव के दूसरे चरण का आयोजन अब 26-30 जून तक रहेगा।