राजस्थान में स्टेशन पर खड़ी ट्रेन पर चढ़कर सेल्फी ले रहा युवक करंट की चपेट में आने से झुलसा
हनुमानगढ़ (राजस्थान) में एक रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन पर चढ़कर सेल्फी ले रहा एक युवक करंट की चपेट में आने से झुलस गया। रेलवे पुलिस ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है। ऑनलाइन सामने आए वीडियो में एक शख्स पीड़ित को कंधे पर लादकर ऐम्बुलेंस तक ले जाते हुए दिख रहा है।