राजस्थान में स्याही बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, नज़दीकी गांव को कराया गया खाली

अलवर (राजस्थान) में बुधवार को स्याही बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से वहां रखे केमिकल से भरे कई ड्रम फट गए। दमकल विभाग की कई गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हैं। एक अधिकारी के मुताबिक, नज़दीकी गांव को खाली करवाकर लोग दूसरी जगह भेजे गए हैं। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।

Load More