राजस्थान में स्वास्थ्य विभाग ने सिटी स्कैन सेंटर से ज़ब्त की भारी मात्रा में सरकारी दवाइयां
'न्यूज़18' की रिपोर्ट के मुताबिक, राजस्थान के उदयपुर में स्वास्थ्य विभाग ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए शिप्रा सिटी स्कैन सेंटर से भारी मात्रा में सरकारी दवाइयां ज़ब्त की हैं। बकौल रिपोर्ट, स्वास्थ्य विभाग ने सिटी स्कैन से पहले इस्तेमाल होने वाली दवाई की करीब 500 शीशियां ज़ब्त की हैं जो सरकारी अस्पताल में फ्री में मिलती है।