राजस्थान में सड़क पर नग्न घूम रहे शख्स को कॉन्स्टेबल ने पहनाए कपड़े, ले गया अस्पताल
झालावाड़ (राजस्थान) में पुलिस कॉन्स्टेबल रवि सिंह ने नग्न अवस्था में धूप में भटकते व भूख से तड़पते एक बेसहारा व्यक्ति को कपड़े पहनाए और खाना खिलाया। कॉन्स्टेबल ने व्यक्ति के पैर में लगी चोट पर मरहम-पट्टी की और उसे अपनी गाड़ी से अस्पताल ले गए। राजस्थान पुलिस ने ट्वीट किया, "इंसानियत का उदाहरण पेश किया कॉन्स्टेबल रवि सिंह ने।"